WPL : मुंबई इंडियंस की जीत, यूपी वॉरियर्ज को 6 विकेट से हराया

खेल

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-3 में मुंबई इंडियंस ने चौथी जीत दर्ज की। टीम ने यूपी वॉरियर्ज को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडिय में यूपी ने 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। मुंबई ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई से ओपनर हेली मैथ्यूज ने फिफ्टी लगाई, उन्होंने 46 गेंद पर 68 रन बनाए। गेंदबाजी में अमीलिया केर ने 38 रन देकर 5 विकेट लिए। यूपी से जॉर्जिया वोल ने 55 रन बनाए। इकाना स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। यूपी से ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल ने 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हैरिस 28 रन बनाकर आउट हुईं, उनके बाद किरण नवगिरे खाता भी नहीं खोल सकीं। वोल भी 55 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान दीप्ति शर्मा ने एक एंड संभाला, लेकिन उनके सामने बाकी बैटर्स संभल नहीं सकीं। दीप्ति ने 27 रन बनाए, अमीलिया केर ने 5 विकेट लिए और यूपी 9 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। मुंबई से हेली मैथ्यूज को 2 विकेट मिले। नैटली सिवर-ब्रंट और पारुणिका सिसोदिया ने 1-1 विकेट लिया। 151 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने तीसरे ओवर में अमीलिया केर का विकेट गंवा दिया। वे 10 ही रन बना सकीं। हेली मैथ्यूज ने फिर नैट सिवर ब्रंट के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने 92 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। नैटली 37 रन बनाकर आउट हुईं।