दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना एक बार फिर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर आ गई है। सोमवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 206.56 मीटर तक पहुंच गया। पुराने रेलवे पुल के पास 15 घंटे में यमुना का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। शनिवार शाम सात बजे तक जलस्तर 205.09 मीटर था, जो रविवार सुबह दस बजे 206.01 मीटर पर पहुंच गया। महाराष्ट्र के पुणे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आडोशी गांव के पास मुंबई लाइन पर चट्टान खिसकने की घटना की वजह से मलबा जमा हो गया, जिसे डंपर और JCB की मदद से हटाया गया। राज्य के पालघर में एक 48 साल का शख्स नदी में बह गया। हादसा रविवार शाम 6:30 बजे हुआ, जब यह शख्स सांबा जिले में कोल्हा नदी को पार कर रहा था।
वहीं, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज यानी 24 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
