छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट, बांधों का जलस्तर भी घटा, 30 मई को रायपुर सबसे गर्म रहा

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। प्रदेश में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया। तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गर्म हवाओं के साथ हीट वेव जैसी स्थिति है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, रात को भी तापमान 30 डिग्री तक गया, जिस वजह से बेचैनी और उमस हो रही है। लू के हालात को देखते हुए कलेक्टर ने समर कैंप बंद कर स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर में गर्मी के चलते गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस जवान भगीरथी कंवर ने दम तोड़ दिया। वह भनपुरी यातायात थाने में पोस्टेड था। वहीं, एक बुजुर्ग तीरथ राम साहू की मौत हो गई। वह रायपुर के धरसींवा से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए बुधवार को रायपुर आया था। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज हीट वेव चलेगी और रात को भी तापमान ज्यादा रहेगा। आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा जिले में एक-दो पॉकेट में हीट वेव की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।