CG NEWS : 33 जिलों में यलो अलर्ट…6 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कोरिया-सूरजपुर, बिलासपुर-सरगुजा जिले भीगेंगे

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर इन छह जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने की चेतावनी दी है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं 3 दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होगी। 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी किया है। वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत है। अगले 24 से 48 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं वहीं रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। जबकि रायपुर और बिलासपुर में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण 2–3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में लगातार वर्षा की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 27°C वहीं न्यूनतम तापमान 23°C बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *