यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को किया रिहा

अंतरराष्ट्रीय

यमन के हूती विद्रोहियों ने आज शनिवार को 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा कर दिया। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार रात संकेत दिया था कि वे बंदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं। हूतियों ने यह फैसला तब किया, जब इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम के बाद बंधकों और कैदियों की रिहाई दोनों पक्षों की ओर से की जा रही है। ऐसे में यह गाजा पट्टी में इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद तनाव को कम करने के प्रयासों का एक हिस्सा माना जा रहा है।

रिहाई के बाद हूतियों ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के लिए काम करने वाले यमन के सात अन्य कर्मियों को पकड़ लिया, जिसपर सरां ने नाराजगी व्यक्त की है। रेड क्रॉस ने कहा कि वह लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘वार्ता के माध्यम से समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम के तौर पर इस एकतरफा रिहाई का स्वागत करता है। हूतियों ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को बंधक बनाने की पीछे की कोई वजह नहीं बताई