इस कबूतर का हैरतअंगेज कारनामा देख हो जाएंगे हैरान! बैकफ्लिप मानकर खींचा अपनी ओर सबका ध्यान…देंखे विडियो

रोचक

पक्षियों की उड़ान देखना किसे पसंद नहीं होगा। जब भी कोई पक्षियों की उड़ान देखता है, तो वह उसमें खो जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पक्षी का हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिल रहा है। एक सफेद रंग का कबूतर सबका अपनी और ध्यान आकर्षित कर ले रहा। जब वह अपना एक स्टंट पेश करता है। लोग की आंखे खुली की खुली रह जाती हैं।

https://twitter.com/TheFigen/status/1552640213687717888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1552640213687717888%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Foddnews-amazing-stunt-by-pigeon-went-viral-on-internet-22934939.html

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर फिगेन के नाम के अकाउंट से 28 जुलाई को शेयर किया गया था। इस वायरल वीडियो की शुरुआत में कई पक्षियों को एक साथ चलते-खेलते और मस्ती करते हुए देख सकते हैं। लेकिन इन सभी पक्षियों में एक ऐसा कबूतर भी है, जो एकदम अलग और अनोखा है। सफेद और चितकबरे नीले रंग का यह कबूतर सबसे अलग कारनामा कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ले रहा है। जी हां इस कबूतर को हैरतअंगेज एक के बाद एक बैकफ्लिप मरते हुए देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल होने लगा। अब तक इस वीडियो को 3.8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं , जिसकी संख्या अब भी बढ़ रही है। वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर सभी को स्तब्ध कर दिया है। लोग तेजी से इस वीडियो पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने बताया कि यह एक टम्बलर कबूतर है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा बाप रे! यह स्टंट एक कबूतर कैसे कर सकता है।’