अफेयर के शक में युवक को बांधकर पीटा, कहा-माइनिंग अफसरों से तुमने हमारी गाड़ी भी पकड़वाई, 5 गिरफ्तार, 1 फरार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रेम प्रसंग और खनन माफिया के खिलाफ मुखबिरी करने पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया है। 6 आरोपियों ने बेल्ट और लाठी-डंडे से वार किया है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का है पीड़ित युवक ने बताया कि, 12 जून की सुबह करीब 11 बजे गांव के ही 5-6 लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांधा और बेरहमी से पीटा। युवक का आरोप है कि, उसे नौकरी करने और मुखबिरी करने के शक में पीटा गया। इसके बाद युवक ने गिरधारी थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। इसका खनिज माफियाओं से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, FIR में साफ उल्लेख है कि, गांव के कुछ लोगों ने मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने भी प्रेम प्रसंग के मामले को साफ इंकार किया है।

आशंका जताई जा रही है कि, मामले की गंभीरता को दबाने और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।