पहाड़ों की हवा को बोतल में किया कैद, अब दिल्ली में बेच रहा युवक

आज के समय में लोग पैसा कमाने के लिए लोग नए-नए और अनोखे एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. लेकिन कभी-कभी कोई साधारण सा सोच भी इतना अलग होता है कि वह सभी का ध्यान खींच लेता है. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने अपनी समझदारी और थोड़ी क्रिएटिव सोच से सबके लिए उपलब्ध हवा को ही बेच दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़के ने लोगों से पूछा कि क्या हवा बेचा जा सकता है? वह घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था. वहां की ठंडी हवा, हरियाली और शुद्ध वातावरण ने उसे बहुत प्रभावित किया. पहाड़ों की ताजी हवा का अनुभव उसके लिए बिल्कुल अलग और सुकून देने वाला था. इसी दौरान उसके मन में एक अनोखा ख्याल आया क्यों न इस ताजी हवा को किसी तरह अपने साथ ले जाया जाए और इसे बेचा जाए?

अपने इस आइडिया को सच करने के लिए उसने एक प्रेशर स्प्रेयर का इस्तेमाल किया और पहाड़ों के उस जगह से हवा को बोतल में भरना शुरु कर दीया जहां एकदम ताजी हवा थी. यह काम सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन उसने इसे बड़े आराम से किया और कई बोतलों में हवा भरकर अपने साथ दिल्ली ले आया.

दिल्ली लौटने के बाद वह लड़का लोगों से भरे दिल्ली के कनॉट प्लेस जाकर लोगों को बताया कि यह बोतलों में भरी हवा हिमाचल की है और शहर की हवा से बिल्कुल अलग महसूस होती है. यह बात सुनकर आसपास के लोग उत्सुक हो गए. कई लोग सिर्फ जिज्ञासा के चलते उसके पास आए और उस “पहाड़ी हवा” को महसूस करने की इच्छा जताई.सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कुछ लोगों ने इस युवक के कहने पर पहाड़ों की ताजी हवा का अनुभव करने के लिए हर बोतल के 50 रुपये दिए. लोगों के लिए यह एक मजेदार और नया अनुभव था, बोतल खोलकर “पहाड़ों की ताजगी” महसूस करना. जो चीज पहले सिर्फ एक छोटा सा मजाक या एक्सपेरिमेंट लग रही थी, वही धीरे-धीरे कमाई का जरिया बन गई. लड़के का यह आइडिया आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और हर कोई उसकी क्रिएटिविटी की तारीफ करने लगा.