दुर्ग में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान से छूकर निकली गोली, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की गई है। पुरानी रंजिश में कुछ हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह घटना शुक्रवार 14 नवंबर रात की है। दो अज्ञात हमलावरों ने बलून, फ्लावर से स्टेज सजावट करने वाले प्रजापति इवेंट के संचालक विकास प्रजापति को इवेंट देने के बहाने बुलाया और निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से विकास प्रजापति की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। वजह पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन जामुल थाना पुलिस के जवानों ने मामूली विवाद बताकर इस मामले को रफा दफा कर दिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को वहां से गोली के अवशेष मिले हैं, जबकि आसपास की दीवारों पर भी फायरिंग के निशान पाए गए। इससे साफ है कि हमलावरों ने एक से अधिक बार गोली चलाई और युवक को जान से मारने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को बड़ा कारण मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया कि गोली के खोखे को जब्त कर पुलिस जवानों ने उसे वहां से जाने कह दिया। वहीं दूसरे दिन पीड़ित के भाई ने थाने में अपराध दर्ज कराया और संजय टेंट हाउस कैम्प 2 के संचालक करन साह पर फायरिंग करने की शंका जताई है। छावनी प्रभारी सीएसपी ने इस मामले को संदेहास्पद बताते हुए जांच की बात कही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
