अश्लील मैसेज भेजे… जबरन छूता था.. मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद की करतूतों की खोली पोल

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने उस पर पर गंदी भाषा इस्तेमाल करने, अश्लील मैसेज करने और जबरन छूने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राएं इंस्टीट्यूट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और अन्य कर्मचारी उनसे आरोपी की बातें मानने के लिए उकसाती और दबाव डालती थी। चैतन्यानंद के खिलाफ 4 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। 9 अगस्त को उसे पद से हटा दिया गया। फिलहाल, वह फरार है। पुलिस को UP के आगरा के पास उसकी लोकेशन मिली है। पुलिस ने उसकी एक वॉल्वो कार जब्त की है, जिस पर फर्जी यूनाइटेड नेशन (39 UN 1) का नंबर प्लेट लगा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी.ए. मुरली ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने चैतन्यानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए।

छात्राओं ने दावा किया कि इंस्टीट्यूट में काम करने वाले कुछ वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की। CCTV फुटेज और घटनास्थल के साथ-साथ आरोपी के ठिकानों पर कई छापे मारे गए। इस दौरान, श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के बेसमेंट में एक वॉल्वो कार खड़ी मिली। पता चला कि फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट 39 UN 1 वाली कार स्वामी चैतन्यानंद इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed