लद्दाख हिंसा में 4 लोगों की मौत.. राज्य का दर्जा मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा ऑफिस में लगाई आग

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में आज बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। भाजपा ऑफिस और CRPF की गाड़ी में आग लगा दी। उधर, प्रशासन ने लेह में बिना अनुमति रैली, प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। इसी दौरान हिंसा हुई।
लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग को लेकर युवा और स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया!
प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस में आग लगा दी!
BJP ऑफिस धुआं धुआं हो गया!पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई!
युवा लोग बहुत गुस्से में है!
नेपाल की ही तरह लद्दाख में भी हिंसा पैदा हो गई!… pic.twitter.com/DXY01ZR3pK
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) September 24, 2025
हिंसा के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ते हुए कहा – यह लद्दाख के लिए दुख का दिन है। हम पांच साल से शांति के रास्ते पर चल रहे थे। अनशन किया, लेह से दिल्ली तक पैदल चलकर गए। आज हम शांति के पैगाम को असफल होते हुए देख रहे हैं। हिंसा, गोलीबारी और आगजनी हो रही है। मैं लद्दाख की युवा पीढ़ी से अपील करता हूं कि इस बेवकूफी को बंद करें। हम अपना अनशन तोड़ रहे हैं, प्रदर्शन रोक रहे हैं।
इन मांगों को लेकर अगली बैठक दिल्ली में 6 अक्टूबर को होगी। साल 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाते समय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। सरकार ने उस समय ही राज्य के हालात सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का भरोसा दिया था।