जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर उन्हें सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में अमित शाह, CM विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने आरती किया।

हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। केन्द्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।