हरियाणा IPS सुसाइड, राहुल बोले- सरकार तमाशा बंद करे, मृतक के परिवार पर प्रेशर न डाले

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। आज मंगलवार सुबह IPS के परिवार से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। राहुल गांधी ने करीब 50 मिनट तक परिवार से बात की। राहुल गांधी ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मामले के आरोपी अधिकारियों को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये एक परिवार का मामला नहीं है। दलितों को प्रताड़ित करना गलत है। राहुल ने कहा कि मेरी पीएम और हरियाणा सीएम से अपील है कि दोनों बेटियों से किए वादे को पूरा करें। सरकार तमाशा बंद करें। 

राहुल गांधी ने कहा कि कई वर्षों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं. उनको गलत मैसेज जा रहा है। मैसेज जा रहा है कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *