विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। 40 साल की उम्र में भी रोनाल्डो ने दिखा दिया कि उनका गोल करने का जुनून अब भी बरकरार है। उन्होंने मंगलवार को हंगरी के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में दो गोल दागे, जिससे उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोनाल्डो अब विश्व कप क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22वें मिनट में करीब से गोल दागकर फीफा विश्व कप क्वालिफायर्स में 40वां गोल पूरा किया, जिससे उन्होंने ग्वाटेमाला के पूर्व स्टार कार्लोस रूइज को पीछे छोड़ दिया।
पहले हाफ के इंजरी टाइम में रोनाल्डो ने एक और शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। यह उनका 50वें क्वालिफायर मैच में 41वां गोल था। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसे कोई भी पुरुष फुटबॉलर छू नहीं पाया है। इसके साथ ही रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल गोलों की संख्या 143 हो गईस, जो कि पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक है। रोनाल्डो के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।
इतिहास में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल: 133
पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक मैच: 215+
यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक गोल: 14
रोनाल्डो के नाम अब पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिकॉर्ड 143 गोल हो गए हैं। फीफा विश्व कप क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची हम आपको दिखा रहे हैं। रोनाल्डो से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद, मेसी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अर्जेंटीना के लिए 72 विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में 36 गोल किए हैं।