छठ पूजा पर छत्तीसगढ़ से 4 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-यूपी जाने वालों को राहत

छत्तीसगढ़ से छठ पूजा के लिए यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसमें चर्लपल्ली-बरौनी, दुर्ग-पटना, गोंदिया-पटना और हावड़ा-नागपुर स्पेशल ट्रेन शामिल है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन ट्रेनों से यात्रियों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगीइससे छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, दिल्ली और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्य से यात्रियों का सफर आसान होगा इससे पहले भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर जोन से त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थीये ट्रेनें 30 फेरों में चलेंगीयानी छत्तीसगढ़ से कुल 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी देशभर में 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई हैदक्षिण मध्य रेलवे द्वारा सबसे ज्यादा 39 ट्रेनें चलाई जाएंगीवहीं 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें कैंसिल की गई है। 6 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है

रेलवे प्रशासन का कहना है कि भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे बढ़ाई भी जा सकती हैस्पेशल ट्रेनों की सूची, समय सारणी, रूट और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC और नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे इन विशेष ट्रेनों में यात्रा करने के लिए एडवांस बुकिंग कराएं

बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12000 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई हैजिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी हैउनका नोटिफिकेशन भी अब जारी जा रहा है

21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई हैजिनके माध्यम से कुल 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) सुनिश्चित किए जाएंगे

31 अगस्त से 15 सितंबर तक ट्रेनें कैंसिल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चौथी रेलवे लाइन का काम शुरू होने जा रहा हैइस कारण 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया हैइन ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों शामिल हैं