बिहार : दरभंगा में योगी आदित्यनाथ का रोड शो, सड़कों में उमड़े लोग

दरभंगा के नगर विधानसभा क्षेत्र के लोहिया चौक से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम, श्यामा माई की जय आदि नारे लगाते हुए समर्थक सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। रोड शो में आगे-आगे महिलाएं चल रही हैं, जो लोगों को अपने घरों से निकलकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने की अपील कर रही हैं।