बिहार : वैशाली में भैंस पर चढ़कर वोट डालने पहुंचा शख्स..Video
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण की मतदान सुबह 7 बजे से जारी है 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में मतदान के दौरान एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला कि क्षेत्र में चर्चा छा गई. यहां के निवासी केदार प्रसाद यादव भैंस पर चढ़कर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा.
वैशाली का यह नज़ारा बताता है कि जनता कितना उत्साह और लगन के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है. मतदान के ये रंगीन और प्रेरक दृश्य यह याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र हम सबका है और वोटिंग में भाग लेना हमारी ताकत है. वीडियो में देखा जा सकता है कि केदार प्रसाद यादव वोट डालने के लिए जो प्रमाण पत्र चाहिए वो हाथ में लिए हुए है और धीरे-धीरे भैंस पर बैठकर आगे चल रहा है. केदार इस दौरान काला रंग का चश्मा भी पहना हुआ है. इसके साथ ही महिलाएं भी चल रही हैं और गीत गा रही हैं.
बिहार चुनाव में मतदान वाले दिन वैशाली ज़िले के भगवानपुर में अनोखा नज़ारा देखने को मिला. यहां के नेता केदार प्रसाद यादव वोट डालने के लिए भैंस पर सवार होकर निकल पड़े. केदार यादव ने बताया कि इलाके में सारी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं, इसलिए उन्होंने अपनी सवारी भैंस को ही वोट डालने का… pic.twitter.com/yS81s7gUqZ
— Aaj Tak Radio (@aajtakradio) November 6, 2025
