Share Market : हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,577
आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इसके अलावा, कारोबारियों ने कहा कि ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 267.74 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,484.02 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.90 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया।
