गुजरात- कॉलेज में स्पीच देते वक्त युवती की मौत, कंपनी के इवेंट में पहुंची थी, डॉक्टर बोले- हार्टअटैक की आशंका

गुजरात के सूरत में कॉलेज इवेंट के दौरान स्पीच देते वक्त 24 साल की युवती अचानक से गिर पड़ी। उसे तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाडॉक्टरों ने हार्टअटैक की आशंका जताईअहमदाबाद में रहने वाली IT प्रोफेशन जिलबेन ठक्कर सोमवार को सूरत के धारुकावाला कॉलेज में अपनी कंपनी के इवेंट में पहुंची थीं। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि सैकड़ों लोग एक हॉल में मौजूद हैं। जिलबेन कंपनी के बारे में उन्होंने बता रही हैं। अचानक से वो लड़खड़ाकर पीठ के बल जमीन पर गिरती हैं। लोग जिलबेन को संभालने दौड़ते हैं। उन्हें पास के अस्पताल ले जाते हैं। वहां जिलबेन को मृत घोषित कर दिया जाता हैपुलिस के मुताबिक कंपनी मौत की असली वजह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी। मामला दर्ज कर लिया गया है।