छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल…यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 6-8 दिसंबर तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगाइसकी वजह से रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे प्रबंधन का कहना है कि रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए लगातार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम ट्रेनों की समयबद्धता, संचालन सुरक्षा, लाइन क्षमता और ट्रैफिक नियंत्रण को बेहतर बनाएगा। इसके तहत सिग्नलिंग सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है।

6–7 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68728 रायपुरबिलासपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुरगेवरा रोड मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोडबिलासपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुररायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58203 कोरबारायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68746 रायपुरगेवरा रोड मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58205 रायपुरनेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

7–8 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 58204 रायपुरकोरबा पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोडरायपुर मेमू पैसेंजर

बीच में समाप्त या प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ागोंदिया मेमू पैसेंजर (6 और 7 दिसंबर) बिलासपुर में ही समाप्त होगी तथा बिलासपुरगोंदिया खंड में रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 68861 गोंदियाझारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (6 और 7 दिसंबर) बिलासपुर से शुरू होगी और गोंदियाबिलासपुर खंड में रद्द रहेगी।