देश की पहली स्लीपर वंदे भारत बिहार से… पटना से दिल्ली 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसी फीलिंग

पटना से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी सामने लेकर आया है। पटना-दिल्ली रेल रूट पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि देश की पहली वंदे भारत ‘स्लीपर ट्रेन’ की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना से करने जा रहा है। अब यात्रियों को तेज रफ्तार, आराम और हाई-टेक इंजीनियरिंग सब एक साथ इस ट्रेन में मिलेगी। रेलवे इस यात्रा को तेज और आरामदायक बना रहा है। पटना-दिल्ली हाईटेक ट्रेन की खासियत इसकी तेज स्पीड है। इस वंदे भारत की टॉप स्पीड 160 km/h की होगीट्रेन की बॉडी, इसके सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम को खास तौर पर तैयार किया हैयह टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है कि ट्रेन में यात्रियों को बहुत कम झटकों को एहसास होगाकिसी भी इमरजेंसी की स्थिती में ट्रेन का ड्राइवर इसे बहुद कम दूरी में रोक सकता है, जिसके बाद यह दोबारा से रफ्तार पकड़ लेती है

पटना-दिल्ली रूट पर चलने वाली इस वंदे भारत में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें 827 सीट्स होंगीहर कोच में यात्रियों को होटल जैसा आराम देने की कोशिश की गई हैयह ट्रेन पूरी तरह से स्लीपर वेरिएंट के साथ आएगी। 

ट्रेन में केवल तीन तरह के कोच होंगे

AC3 के 11 कोच (611 सीट)

AC2 के 4 कोच (188 सीट)

AC1 का 1 कोच (24 सीट)

स्लीपर वंदे भारत में 827 यात्रियों की क्षमता हैइसमें सबसे ज्यादा 11 कोच AC3 के जोड़े गए हैं, ताकि मीडिल क्लास कम पैसों में बेहतर और तेज सफर कर सकेवहीं, चार कोच AC2 के हैं, जिसमें 188 यात्री यात्रा कर सकते हैंहालांकि, मांग बढ़ने पर रेलवे कोच की संख्या और बढ़ा सकता हैरेलवे सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत का किराया राजधानी एक्सप्रेस के आसपास रहने की उम्मीद है

रेलवे के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत के सभी कोच बेंगलुरु के BEML कारखाने में तैयार हो रहे हैं। 12 दिसंबर को इन बोगियों को दिल्लीपटना रूट पर ट्रायल रन शुरू करने के लिए भेजा जाएगाहालांकि, यह ट्रेन कब से चलेगी, फिलहाल इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई हैस्लीपर वंदे भारत को दिल्लीपटना रूट पर हफ्ते में 6 दिन चलाने की योजना हैयह ट्रेन राजधानी पटना से शाम को चलेगी, जो अगले दिन सुबह दिल्ली छोड़ेगीइसी तरह से ट्रेन दिल्ली से शाम को चलकर सुबह पटना पहुंचेगीयानी कि दोनों तरफ से यात्रा रातभर की होगीशाम को बैठकर सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचा जा सकेगा