दिल्ली: शकूरबस्ती स्टेशन के पास टला रेल हादसा, ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे
दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा होने से टला है. रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पहले एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन शकूरबस्ती से निकली थी, तभी यह हादसा हुआ. ट्रेन के दो डिब्बे अचानक रेलवे ट्रैक से खिसक गए यानी पटरी से उतर गए. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. यह घटना शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के करीब हुई है. रेलवे अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर आगे की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब शकूरबस्ती स्टेशन से निकल रही थी, तभी दौरान यह हादसा हुआ और ट्रेन के दो डिब्बे अचानक रेलवे ट्रैक से खिसक गए.
