बिलासपुर रेल हादसा… DRM समेत 2 अफसर हटाए गए, CRS की रिपोर्ट आते ही एक्शन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे की CRS की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद बिलासपुर के DRM राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर वेस्टर्न रेलवे के उमेश कुमार को डीआरएम बनाया गया है। कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट में “ट्रेन संचालन में खामी” को हादसे की मुख्य वजह बताया गया। इस हादसे में लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल को हटाकर वेस्टर्न रेलवे से उमेश कुमार को नियुक्त किया है। वहीं, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE) राजीव कुमार बर्नवाल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे में ट्रांसफर किया गया और उनके स्थान पर आरके चौधरी को नियुक्त किया गया। इसके पहले, सीनियर डीओपी मसूद आलम को फोर्स लीव पर भेजते हुए उनके स्थान पर शशांक कोष्टा को सीनियर डीओपी नियुक्त किया गया। यह कार्रवाई रेलवे बोर्ड की गंभीरता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *