अलीगढ़ : ढाबे में थूक लगाकर सेंकी जा रही रोटियां…VIDEO वायरल हुआ तो मचा बवाल

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ जिले से चौंकाने वाला और घिनौना मामला सामने आया है. यहां एक ढाबे का कारीगर तंदूरी रोटी बनाते समय उसमें थूक लगाता दिखा. कारीगर के इस घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को देख लोग बेहद हैरान हैं. जहां खाना बनाने का काम ईमानदारी और सफाई के साथ होना चाहिए, लेकिन यहां पर इसके बिल्कुल उल्टा देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कारीगर थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोग अब कारीगर और होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र स्थित एक चांद मुस्लिम ढाबा पर कुछ लोग खाना खाने आए हुए थे. जैसे ही उनकी नजर तंदूर पर रोटी बना रहे रोटी कारीगर पर पड़ी, तो वह स्तब्ध रह गए. उन्होंने देखा की कारीगर रोटी पर थूक कर सेंक रहा है. फिर क्या था लोगों ने तुरंत उस कारीगर का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वायरल वीडियो को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया और आनन-फानन में तंदूर कारीगर को हिरासत में ले लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ घिनौनी है, बल्कि इससे लोगों की सेहत भी खतरे में पड़ सकती है. खाने-पीने की चीजों में ऐसी गंदी हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा.

इस मामले में होटल मालिक का कहना है कि हमें इसकी जानकारी नहीं है कि रोटी कारीगर रोटियों पर थूककर बना रहा है. हमारा चांद मुस्लिम होटल काफी पुराना है. यह रोटी कारीगर अभी 2 महीने से काम कर रहा है और मेरे पास ही रहता है. यह पहली बार नहीं है, जब अलीगढ़ से थूक कांड का मामला सामने आया है. इससे कुछ महीने पहले भी ठीक ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था. वह वीडियो सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज स्थित नूरी होटल का बताया गया था. उस वायरल वीडियो में भी कारीगर रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाकर सेंकते हुए कैमरे में कैद हुआ था. जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश छा गया. वहीं पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी में गिरफ्तार भी किया था.