जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान, क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए

जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी को खास सम्मान दिया गया। क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला ने खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए इससे पहले मोदी भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।

मोदी कल शाम जॉर्डन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए। जॉर्डन दौरा पूरा करने के बाद पीएम इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं।