गाजियाबाद : मकान मालिक ने मांगा कमरे का किराया, मिली मौत… सूटकेस में भरी लाश
गाजियाबाद : मकान मालिक किराए के लिए किरायेदारों को अपने घर में कमरा देते है लेकिन किराया मांगने पर मौत मिलेगी इसके बारे में किसी ने भी सोचा नहीं था। दरअसल नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में किराए की वसूली के लिए मकान मालिक को मौत के घाट उतार दिया। गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित औरा चिमेरा में स्थित मकान मालिक की संपत्ति में एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला। 47 वर्षीय दीपशिखा शर्मा मंगलवार रात अपने किराए के मकान में मृत पाई गईं। मंगलवार सुबह वह अपने दूसरे अपार्टमेंट में किराएदारों से मासिक किराया वसूलने जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक, चिंता तब बढ़ गई जब दीपशिखा देर रात तक घर नहीं लौटीं और फोन का जवाब भी नहीं दिया। बाद में उनका शव एक बड़े लाल सूटकेस में भरा हुआ मिला। दीपशिखा के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर पीड़िता की घरेलू सहायिका को संदेह हुआ और उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई। इसके बाद, परिसर की तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप अपार्टमेंट के अंदर छिपा हुआ महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपासना पांडे ने बताया, “आगे की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस किराएदारों तक पहुंची, जिनकी पहचान अजय और आकृति गुप्ता के रूप में हुई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों संदिग्ध फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार औपचारिक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिससे मौत का कारण और समय का पता लगाया जा सके। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
परिजनों ने बताया कि दीपशिखा के इसी सोसाइटी में 2 फ्लैट है और एक फ्लैट में वह रहती थी और दूसरा किराया पर दिया है। पहले किराएदारों ने किराया समय से दिया लेकिन बाद में हालात बदलने लगी और लगभग 5 से 6 महीने तक किराया नहीं दिया, बार-बार किराया मांगने पर किराएदार अजय गुप्ता ने नौकरी छूटने का बहाना, पैसों की कमी के बहाने बताए थे और 17 दिसंबर एक बार फिर किराए मांगने गई लेकिन उन्हें किराए के बदले मौत मिली और गला दबा के फ्लैट में रखा सूटकेस में लाश को भर दिया जिससे किसी को शक नहीं हो।
