शराब घोटाला केस… सौम्या को 115 करोड़ की मिली थी POC, चौरसिया को आज कोर्ट में पेश करेगी ED
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया को 2 दिन पहले अरेस्ट किया है। PMLA कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 2 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो आज खत्म हो रही है। ED के अनुसार, सौम्या चौरसिया को इस घोटाले से जुड़े करीब 115 करोड़ रुपये मिले हैं. एजेंसी का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड और जब्त की गई सामग्री के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है. ED ने सौम्या चौरसिया को शराब घोटाला गिरोह की सक्रिय सदस्य बताया है. जांच में यह भी सामने आया है कि वह अनिल टुटेजा और चैतन्य बघेल समेत गिरोह के प्रमुख सदस्यों के बीच केंद्रीय समन्वयक और मध्यस्थ की भूमिका निभा रही थी. इसके अलावा ED ने एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है.
