CG: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल… 35 ASP और 60 DSP का ट्रांसफर, देखें पूरा लिस्ट

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में एएसपी और डीएसपी के तबादले किए गए हैं. गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. 35 ASP और 60 DSP का ट्रांसफर हुआ है. रायपुर ASP (ग्रामीण) कीर्तन राठौर को राजनांदगांव भेजा गया है. अमृता सोरी को रायपुर डायल 112 का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उप पुलिस अधीक्षक तुलसीराम लेकाम नवा रायपुर अटल के नगर पुलिस अधीक्षक होंगे. प्रोटोकाल यातायात ASP अनुराग झा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी मिली है. गोपीचंद मेश्राम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डायल 112 रायपुर की जिम्मेदारी मिली है. ASP अभिषेक माहेश्वरी सुकमा से उप सेनानी 16वीं वाहिनी नारायणपुर भेजे गए.

आशीष मिश्रा को राजभवन रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है. आकाश मरकाम रायपुर ग्रामीण ASP बनाए गए. राहुल देव शर्मा ASP जिला रायपुर होंगे. रायपुर यातायात DSP गुरजीत सिंह राजनांदगांव उप पुलिस अधीक्षक होंगे. DSP अंजली ऐरेवार को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर की जिम्मेदारी मिली.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पिछले हफ्ते ईसाई समुदाय और आदिवासी समुदाय के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. आमाबेड़ा गांव में धर्मांतरित एक सरपंच के शव को दफनाने को लेकर दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान चर्च में आगजनी हुई और कई घरों को भी जला दिया गया था. इस हिंसा के बाद कांकेर के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह गरियाबंद के SP निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं IPS वेद व्रत सिरमौर को गरियाबंद का नया SP नियुक्त किया गया है. कांकेर के पूर्व एसपी को सरगुजा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज का उप-महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

वहीं DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन विवाद मामले की जांच कर रहे अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है. ASP कीर्तन राठौर मामले की जांच कर रहे थे. जांच अधिकारी कीर्तन राठौर का तबादला राजनांदगांव हुआ है. उन्हें राजनांदगांव का एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है. जांच अधिकारी एएसपी कीर्तन राठौर ने दोनों पक्षों का बयान लिखा था.

कोरिया जिले के एएसपी पंकज पटेल को सक्ती भेजा गया है. सक्ती के ASP हरीश कुमार यादव को बेमेतरा का एएसपी नियुक्त किया गया है. धमतरी के एएसपी मणिशंकर चंद्रा को दुर्ग (ग्रामीण) का एएसपी नियुक्त किया गया है. मधुलिका सिंह को बिलासपुर (ग्रामीण) का एएसपी बनाया गया है. जशपुर से एएसपी अनिल सोनी को रायगढ़ का एएसपी बनाया गया है. सरगुजा विशेष शाखा के एएसपी राकेश कुमार पाटनवार को जशपुर का एएसपी नियुक्त किया गया है. बस्तर के एएसपी योगेश कुमार देवांगन को सूरजपुर का एएसपी नियुक्त किया गया है.