Gold Silver Price Today : चांदी में जोरदार तेजी, सोने में आई गिरावट, जाने ताजा भाव
चांदी में बीते दिनों से ही जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि सोने में आज हल्की गिरावट है। 10 ग्राम सोने की कीमत में 23 रुपये की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने ने अब तक 1,39,501 प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 140,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 1 किलो चांदी की कीमत 2,48,696 रुपये चल रही है। इसमें 8909 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,46,786 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,54,174 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
