माघ मेला में वायरल हुई बासमती, मोनालिसा को दी टक्कर, देखने वालों की लगी भीड़

2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. मोनालिसा के बाद अब माघ मेला में माला बेचने वाली बासमती की चर्चा हो रही है. मोनालिसा की तरह सोशल मीडिया पर बासमती के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. बासमती की सुंदरता और मासूमियत के लोग दीवाने हो रहे हैं. बासमती का कहना है कि वो माघ मेला में स्नान के लिए आई थीं, लेकिन वहां माला और दातून बेचने लगीं. माघ मेला में बासमती ने मोनालिसा का पूरा लुक कॉपी किया है. उनका कहना है कि वो वायरल होना चाहती थीं और होने भी लगी हैं.

माघ मेला में हर कैमरा बासमती को कैप्चर करना चाहता है. रिपोर्ट्स ने उनसे पूछा कि आप यहां क्या करने आए थे, तो वो कहती हैं कि स्नान करने आई थी. बासमती कहती हैं कि वायरल होकर अच्छा लग रहा है. मैं सोचकर आई थी कि मोनालिसा की तरह वायरल हो होउंगी और हो गई.