Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक टूटा, निफ्टी 26,074

विदेशी निधियों की लगातार निकासी और संभावित अमेरिकी टैरिफ वृद्धि की चिंताओं के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 255.86 अंक गिरकर 84,705.28 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 65.9 अंक गिरकर 26,074.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 89.90 पर आ गया।