अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों रातें और ठंडी होगी। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई बना रहेगा। मौसम विभाग ने दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में अलर्ट जारी किया है, यहां तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है. ऐसे में यहां के लोगों को ठंड के इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि ठंड कम होने पर अक्सर लोग लापरवाही करते हैं. छत्तीसगढ़ के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव की स्थिति लगातार देखने को मिल रही है. ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट हो रही है, लेकिन दोपहर के वक्त धूप का असर भी तेज हो जाता है, ऐसे में दोपहर में ठंड ज्यादा नहीं लग रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी हल्का कोहरा भी छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक दिख सकता है. क्योंकि सर्द हवाओं की वजह से सुबह के वक्त मौसम में धुंध जैसी स्थिति रहती है, जिससे हल्का कोहरा सुबह के वक्त दिखेगा.
मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्दी का दौर जारी रहेगा, अगले दो दिनों तक रातें और ठंडी रह सकती हैं, मौसम विभाग का मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई भी रह सकता है.
