रायपुर में तार-फैक्ट्री में 3 घंटे से धधक रही आग, 22 KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार….

छत्तीसगढ़ : रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में आज शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण है कि 22 किलोमीटर दूर से धुएं का गुब्बार उठता दिख रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। घटना 1 बजे की है। तब से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही, पानी की 4 टंकी खत्म हो चुकी है। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है आसपास पानी का शॉर्टेज है जिसके कारण दूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और कई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। घटना स्थल पर मौजूद निरीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मी-फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कराई। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका जताई गई है।