छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें कैंसिल, मेमू-डेमू भी रद्द…देखें पूरी लिस्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीज़न के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के कारण, अप्रैल में रेल यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसकी जगह बैलास्टेड ट्रैक लगाने का प्रस्ताव है. इस टेक्निकल और स्ट्रक्चरल काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने 20 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लगाया है. इस वजह से छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 14 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी.

14 और 15 फरवरी को कैंसिल होने वाली ट्रेनों के नाम-

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
15 फरवरी को ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
रद्द की जाने वाली ट्रेनों के नाम-

18030 (शालीमार-LTT एक्सप्रेस): 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक
18029 (LTT-शालीमार एक्सप्रेस): 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
18237 (कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक
18238 (अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस): 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक
12410 (निजामुद्दीन-रायगढ़): 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल
12409 (रायगढ़-निजामुद्दीन): 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल
12101 (LTT-शालीमार): 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल
12102 (शालीमार-LTT): 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल
12807 (विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन): 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल

मेमू और डेमू पैसेंजर

68815 (बल्लारशाह-गोंदिया मेमू): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक
68816 (गोंदिया-बल्लारशाह मेमू): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक
78805 (गोंदिया-कटंगी डेमू): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक
78806 (कटंगी-गोंदिया डेमू): 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक