रिश्ते टूटने से पहले मधुबनी में यहां लगाओ 3 चक्कर ! जुड़वा पेड़ ने हजारों जोड़ों का बचाया घर

बिहार में मधुबनी जिले के मंगरौनी में आम और महुआ का एक जुड़वा पेड़ है. यहां प्रेमी जोड़े या शादीसुधा के रिश्तों, जिसमें अनबन होती है तो यहां 3 बार पेड़ के परिक्रमा करने से रिश्ते ठीक हो जाते हैं. यहां की ऐसी मान्यता है कि लोग इस परंपरा को आज भी मानते चले आ रहे हैं. वहीं, यहां के पुजारी बताते हैं कि वकील, जज के पास भी तलाक और रिश्तों में खटास वाले लोग आते हैं तो वह भी यहां चक्कर लगाने की सलाह देते हैं.

मधुबनी जिला स्थित मंगरौनी गांव में एकादश रुद्र है. उसी परिसर के आगे जुड़वा पेड़ है. जहां की मान्यता भी बड़ी गजब है. इसे लोग हैरान करने वाली मान्यता भी कहते हैं. बता दें कि यह जुड़वा पेड़ 80 सालों से अधिक समय का है. आम और महुआ की जड़और तना भी आपस में जुड़े हुए हैं. जहां हर मिथिलांचल और दूर दराज के लोग आकर तीन चक्कर लगाते हैं, मान्यता है कि प्रेमी जोड़े, शादीशुदा कपल, न्यू मेरिड हो या किसी भी रिश्ते में खटास, अनबन और परिवार नहीं बस रहा हो जैसी परेशानी होती है तो यहां 3 बार परिक्रमा करते है. यहां की धार्मिक मान्यता अनोखी मानी जाती है. पुजारी के अनुसार जज-वकील भी यहां पूजा करने की सलाह देते हैं.

यहां हजारों लोगों का घर परिवार तलाक होने से बचा है. पंडित ने बताया कि वह जब से यहां हैं, ऐसा ही देखने को मिलता है कि यहां लोग शादी के बाद 3 फेरे लगाते हैं. इसके साथ ही पूजा पाठ विधि विधान से करते हैं. इसके अलावा मिथिला में लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग आम और महुआ पेड़ की पूजा करते हैं, जिससे ग्रह दोष में निवारण होता है. यहां दोनों पेड़ जुड़े हुए हैं. यहां सभी जोड़े एक साथ फेरे लेते हैं.

यहां की सबसे अनोखी बात तो यह है कि पति-पत्नी में तलाक या रिश्तों में अनबन को लेकर जो मामले कोर्ट में जाते हैं. वहां भी जानकारी के अनुसार मंगरौनी में जाने के लिए जज और वकील सलाह देते हैं कि दोनों एकबार यहां जाएं. ताकि रिश्तों में प्रेम होने की जो भी गुंजाइश बची है. वो सफल हो. हालांकि ऐसे कई केस हैं जो फैमिली कोर्ट में आए और यहां आने से मामले सुलझ गए. परिवार खुशी से अपने घर गया ऐसा पंडित जी बताते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *