‘हां एलियंस हैं’, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खोला अमेरिकी खूफिया सैन्य बेस एरिया-51 का राज….
दुनिया भर के बौद्धिक राजनेताओं में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिनती होती है. इसलिए उनके द्वारा कही गई बातें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. पूरी दुनिया के वैज्ञानिक, दार्शनिक और बौद्धिक लोग एलियंस को लेकर अलग-अलग मत रखते हैं. ओबामा उन लोगों में से हैं, जो मानते हैं कि एलियंस का अस्तित्व है. एक बार फिर उन्होंने एलियंस और अमेरिका के खूफिया एयरबेस एरिया-51 पर बातचीत की है. जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. UFO यानी अनआईडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और अमेरिका के एरिया-51 लेकर कई तरह की दंत कथाएं प्रथाएं प्रचलित हैं. ज्यादातर मामले भ्रामक भी हैं. इंटरनेट पर अमेरिका में UFO के देखे जानें की घटनाएं मिल जाएंगीं, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कोई नहीं करता है. हालांकि अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने UFO के देखे जाने की पुष्टि की है. साथ एरिया-51 पर भी एक इंटरव्यू में बातचीत की है. अमिरिकी यूट्यूबर से बातचीत में बराक ओबामा ने कहा कि हमने एलियंस को अपनी आंखों से नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा मानना है कि एलियंस होते हैं. हालांकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति न यह स्पष्ट नहीं किया जब उन्होंने एलियंस कहा तो उसका क्या मतलब है. अब ओबामा द्वारा एलियंस के असतित्व की स्वीकारोक्ति ने नई बहस को जन्म दे दिया है. यह इत्तेफाक है कि अभी तक UFO के देखे जाने की सबसे अधिक घटनाएं कथित तौर पर अमेरिका में ही हुई हैं.
Barack Obama on aliens: “They’re real”
“But I haven’t seen them. They’re not being kept at Area 51. There’s no underground facility — unless there’s this enormous conspiracy and they hid it from the President of the United States.” pic.twitter.com/c6t0DYxewU
— UAP James (@UAPJames) February 14, 2026
अमेरिका में स्थित एरिया-51 के बारे में कई दंत कथाएं है. यह एरिया-51 नेवादा की ग्रूम लेक के पास स्थित अमेरिकी सेना का खूफिया बेस है. जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. यहां तक की अगर कोई व्यक्ति गलती से घुस गया तो वह जीवित बाहर नहीं आ सकता है. यहां बड़ी सैन्य तैनाती और आधुनिक हथियार भी रखे गए हैं. यही वजह की एरिया-51 का रहस्य और गहरा हो जाता है. ऐसा कहा जाता है कि एरिय-51 में एक भूमिगत बेस है. जहां एलियंस रखे गए हैं. उनपर रिसर्च किया जा रहा है.
एरिया-51 पर ओबामा ने कहा कि वहां अमेरिकी सेना का बेस है. यह सच है, लेकिन वहां एलियंस को नहीं रखा गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां कोई भूमिगत बेस नहीं है. इसके आगे तंज भरे लहजे में उन्होंने कहा कि फिलहाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में मेरे पास इतनी ही जानकारी है. हां यह अलग बात है कि अगर कोई जानकारी मुझसे भी छिपाई गई हो तो मैं उसपर कुछ नहीं कह सकता हूं.
