विक्टोरिया मेमोरियल को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता पुलिस ने की गहन तलाशी

कोलकाता : महानगर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल विक्टोरिया मेमोरियल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सनसनी फैल गई। अधिकारियों को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विक्टोरिया मेमोरियल प्रबंधन ने तत्काल हेस्टिंग्स थाने में शिकायत की। शिकायत मिलते ही लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, घंटों चली के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से बंगाल में ‘हाक्स ईमेल’ (धमकी भरे फर्जी मेल) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले कोलकाता के नगर सत्र न्यायालय और डॉक्टर, पासपोर्ट सेवा केंद्रों को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ इन मामलों की जांच कर रही है।