‘खतरनाक हथियार हैं, पर कोई खेलने नहीं बुलाता…’ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच किम जोंग उन पर मीम वायरल

मिडिल ईस्ट में जंग के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान और उसके सहयोगियों की प्रतिक्रिया से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. दुनिया भर की नजर इस टकराव पर टिकी हुई है,लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इसी बीच एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स किम जोंग उन को लेकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं.कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस पूरे संघर्ष को शायद सबसे ज्यादा ‘मिस’ करने वाला नेता वही हैं.

सोशल मीडिया पर एक मीम काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें किम जोंग उन की तस्वीर के साथ एक लाइन लिखी है.यानी आपके पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हों, लेकिन कोई आपको खेलने के लिए बुलाए ही नहीं. इंटरनेट यूजर्स इस लाइन को उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत से जोड़कर देख रहे हैं. उनका कहना है कि मिसाइल परीक्षण और परमाणु हथियारों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला देश इस बड़े टकराव में कहीं दिखाई नहीं दे रहा.

जैसे-जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हमलों की खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी शुरू हो गई कि किम जोंग उन शायद इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ देख रहे होंगे. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें शायद FOMO यानी Fear of Missing Out हो रहा होगा,यानी दुनिया के बड़े टकराव में उनका नाम नहीं आ रहा.