अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे खान सर,लाल जोड़े में चेहरे तक घूंघट,एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री

पटना: मशहूर टीचर खान सर ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर एंट्री की। खान सर और उनकी पत्नी का फोटो और वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। रिसेप्शन में कई शिक्षक और राजनेता शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया था। उन्होंने शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी दी। पूरे हॉल को रंगीन लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। खान सर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाए। उन्होंने स्टेज पर चढ़ने के लिए पत्नी को सहारा दिया। मेहमानों के बीच खान सर अपनी पत्नी के साथ काफी खुश दिखे। खान सर ने मेहमानों के स्वागत के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया था। स्टार्टर में गोलगप्पे और कई तरह के व्यंजन थे। मेन कोर्स में वेज और नॉन-वेज दोनों मिलाकर 245 से ज्यादा आइटम परोसे गए। एसके झा समेत कई शिक्षक इस खास मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यू वाले अलख पांडे, हिमांशी मैम, नीतू मैम, गगन प्रताप सर, आदित्य रंजन सर, रौशन आनंद सर, एसके झा सर जैसे देशभर के कई जाने-माने शिक्षक रिसेप्शन में शामिल हुए। पटना और दूसरे राज्यों से भी कई शिक्षक आए थे। इसके अलावा, कुछ राजनेता भी खान सर को बधाई देने पहुंचे। खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खान सर भी अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
खान सर की दुल्हन घूंघट में नज़र आईं
सच में दुल्हन तो घूंघट में ही दुल्हन लगती है, ♥️#khansirmarriage pic.twitter.com/BgkJHpAEGy
— Saba Khan (@SabaKhan4067) June 2, 2025
खान सर की पत्नी एएस खान पहली बार लोगों के सामने आई। एएस खान बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। वो पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने ICSE बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। लोग बताते हैं कि उनका स्वभाव शांत, समझदार और विनम्र है। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी पहली बार दिखाई दीं। उन्होंने लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उनके चेहरे पर लाल घूंघट था। उनका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।