Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना ₹2360 सस्ता, चांदी करीब ₹9050
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 9050 रुपये गिरकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2360 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यही नहीं, साल 1983 के बाद यह सोने का सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें लगभग 11% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी करीब 3% टूटकर 67.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
