Share Market : शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1516 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,899

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1516 अंक बढ़कर 74,212.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 386.95 अंक बढ़कर 22,899.60 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.73 पर आ गया।