रेल यात्रियों को सौगात.. अब जबलपुर- मदन महल स्टेशन से रायपुर के लिए चलेगी नई ट्रेन, देखें शेड्यूल

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है जबलपुर- मदन महल स्टेशन से रायपुर के लिए नई ट्रेन चलाई जा सकती है। रेल मंत्रालय ने जबलपुर-रायपुर के बीच नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 3:25 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं, वापिसी में रायपुर से शाम 4 बजे चलकर रात 9:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के जबलपुर से जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है जो कि जबलपुर से वाया गोंदिया होते हुए रायपुर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाया जा सकता है। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रेन का किन-किन स्टेशन पर स्टॉपेज हो सकता है। इंटरनल नोटिफिकेशन के अनुसार, जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग , 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *