अंतरिक्ष से कुछ ऐसी दिखती है हमारी पृथ्वी, NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने भेजी तस्वीरें
पृथ्वी जहां हम-आप रह रहे हैं, वह कितनी खूबसूरत है, इस तस्वीर को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं. NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने शुक्रवार को यह तस्वीर साझा की है. गुरुवार को लॉन्च हुई आर्टेमिस-2 मिशन अब चांद की ओर बढ़ रहा है. शुक्रवार को वह पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला. अगले 4 दिन अंतरिक्ष में सफर करने के बाद आर्टेमिस-2 मिशन चांद पर पहुंचेगा. अर्थ आर्बिट से बाहर निकलने के बाद शुक्रवार को आर्टेमिस-2 मिशन ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की दो-तीन तस्वीरें भेजी. पृथ्वी की इन तस्वीरों को NASA के ऑफिसियल एक्स अकाउंट से साझा किया गया है. NASA ने अंतरिक्ष से ली गई पूरी पृथ्वी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- हम अपने ग्रह को पूरी तरह से देख पा रहे हैं, जो नीले और भूरे रंगों की शानदार रोशनी से जगमगा रहा है. यहां तक कि एक हरी ऑरोरा (ध्रुवीय ज्योति) भी इसके वातावरण को रोशन कर रही है. यह हम ही हैं, हम सब मिलकर जो अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की ओर बढ़ते हुए देख रहे हैं.
एक दूसरी तस्वीर साझा करते हुए NASA ने लिखा- हमारे अपने ग्रह की कुछ शानदार, हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली नई तस्वीरें हमारे पास हैं. हम सभी ओरियन कैप्सूल की खिड़की से अपने आर्टेमिस-II अंतरिक्ष यात्रियों को देख रहे हैं, जो अपनी चाँद की यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं. नासा की ओर से साझा की गई इन दोनों तस्वीरों में पृथ्वी नीले-भूरे रंगे की रोशनी से रंगी नजर आ रही है. खुले नजरों से हम पृथ्वी पर नदी, मैदान, पहाड़, जंगल, समुंद्र देखते हैं, लेकिन अंतरिक्ष से हमारा घर नीले-भूरे रंग के नायाब फुटबॉल का नजर आता है.
“I’m the space plumber, I’m proud to call myself the space plumber.”
Mission specialists like @Astro_Christina train for all roles so they can jump in wherever they’re needed. Sometimes that means fixing vital machinery, like the spacecraft toilet. pic.twitter.com/RGBWkwRgX7
— NASA (@NASA) April 3, 2026
मालूम हो कि आर्टेमिस-2 एक ‘U-टर्न’ मिशन है. मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री चांद के पीछे से चक्कर लगाकर सीधे धरती की ओर वापस लौटेंगे. इस दौरान वे करीब 4 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. अब ओरियन कैप्सूल अपनी करीब 3.84 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकल चुका है.
नासा ने कैनेडी स्पेस सेंटर ‘आर्टेमिस-II मिशन’ को लॉन्च किया है. अमेरिकी समय के अनुसार, शाम 6 बजकर 24 मिनट (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:54 बजे) से यह मिशन शुरू हुआ. इस मून मिशन में चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजा गया है. आर्टेमिस II भविष्य में चंद्रमा पर उतरने के साथ-साथ मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने जैसे अगले बड़े कदम का रास्ता साफ करेगा.
