दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। हादसे में पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरे अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गई है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा।
यह घटना तब हुई जब लेह से आया स्पाइसजेट विमान गेट की ओर बढ़ रहा था। अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था।
अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है।
