पेट्रोल 78.05 रुपये, डीजल 82.64 रुपये में, 10% तक गिरा तेल का रेट
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुरानी कीमतों को ही बरकरार रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, बीते दिनों शेल इंडिया और नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 82.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जोकि अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ग्लोबल शिपिंग कार्गो के लिए खोलने का संकेत दिया है। इसी वजह से कल क्रूड ऑयल का रेट इटरनेशनल मार्केट में 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 90 डॉलर के नीचे आ गया।
मुंबई – 104.21 रुपये
कोलकाता – 103.94 रुपये
चेन्नई – 100.75 रुपये
अहमदाबाद – 94.49 रुपये
बेंगलुरू – 94.49 रुपये
हैदराबाद – 107.46 रुपये
जयपुर – 104.72 रुपये
लखनऊ – 94.69 रुपये
पुणे – 104.04 रुपये
चंडीगढ़ – 94.30 रुपये
इंदौर – 106.48 रुपये
सूरत – 95 रुपये
नाशिक – 95.50 रुपये
डीजल का क्या है रेट
मुंबई – 92.15 रुपये
कोलकाता – 90.76 रुपये
चेन्नई – 92.34 रुपये
अहमदाबाद – 90.17 रुपये
बेंगलुरू – 89.02 रुपये
हैदराबाद – 95.70 रुपये
जयपुर – 90.21 रुपये
लखनऊ – 87.80 रुपये
पुणे – 90.57 रुपये
चंडीगढ़ – 82.45 रुपये
इंदौर – 91.88 रुपये
पटना – 93.80 रुपये
सूरत – 89 रुपये
