सिंगर रिहाना दूसरी बार भारत पहुंचीं, एयरपोर्ट पर पैपराजी को फ्लाइंग किस दी
इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर उनका फैंस और पैपराजी ने स्वागत किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, मुस्कुराईं और कार में बैठने से पहले फ्लाइंग किस जेस्चर किया। इससे पहले सिंगर साल 2024 में भारत आई थीं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में एक ब्यूटी ब्रांड से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने भारत पहुंची हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचीं। उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था और पोनीटेल, डार्क सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पैपराजी उन्हें ‘रीरी’ कहकर बुलाते सुनाई दिए। रिहाना ने जवाब में हाथ हिलाया और मुस्कुराईं।
ग्लोबल पॉप आइकन Rihanna एक बार फिर भारत पहुंच चुकी हैं। गुरुवार देर शाम उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जिससे फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।यह भारत में उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले रिहाना ने 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में… pic.twitter.com/VOiylFEG71
— shukrawaar dg (@ShukrawaarD) April 24, 2026
बता दें कि यह रिहाना का भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं।
रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था।
