5 दिन आंधी-बारिश, ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरने का भी खतरा
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी, जो 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. प्रदेश के सभी संभागों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. कई जिलों में तेज हवा चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में हुए इस बदलाव से प्रदेश में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान मैनपुर और चंद्रपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया है, पेंड्रा में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव ट्रफ लाइन एक्टिव रहने के चलते आ रहा है. यह दक्षिण ओडिशा से शुरू होकर गल्फ ऑफ मन्नार तक एक्टिव है, जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से गुजर रही है.
