बंगाल में BJP की जबरदस्त जीत पर वाराणसी में बंटी झालमुड़ी, बंगाली महिलाओं का जश्न
पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना के नतीजे के रुझान भाजपा के पक्ष में आने से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की उत्साहित बंगीय समाज की महिलाओं ने गंगा घाट किनारे शंखनाद करके मां गंगा भोलेनाथ की प्रार्थना की और झालमुड़ी खाकर रुझान पर उत्साह दिखाया. साथ ही उम्मीद जताई कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में जीतने वाली है. यूं तो सुबह-ए-बनारस कचौड़ी जलेबी के नाश्ते के लिए मशहूर है लेकिन आज गंगा घाट के चौसट्टी घाट पर बंगाली समाज की महिलाओं ने झालमुरी से नाश्ता करके अपने दिन की शुरुआत की.
बंगाली महिलाओं ने न केवल झालमुरी बनाया, बल्कि आपस में बांटकर खाया भी. इसके पहले बंगाली महिलाओं ने शंखनाद करके मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से कामना की कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की विजय हो. बंगाली महिलाओं ने बताया कि जिस तरह से गरीबों का नाश्ता झालमुरी खाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में संदेश दिया. उसी को दोहराते हुए वह आज सुबह गंगा घाट किनारे न केवल झालमुरी का नाश्ता कर रही हैं, बल्कि उन्होंने शंखनाथ करके मां गंगा और भोलेनाथ से बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की विजय की भी प्रार्थना की है.
बंगाल चुनाव में जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में इसी तरह से उत्साह दिखाई पड़ रहा है. हालांकि, वोटों के गिनती पूरी होने के बाद ही राज्य में बहुमत को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी.
