IPL में आज दिल्ली और चेन्नई मैच, कैपिटल्स पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी

IPL में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच IPL में 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं।

केएल राहुल इस मैच में 7 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं। वे 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। चेन्नई की बड़ी ताकत कप्तान ऋतुराज गायकवाड की वापसी है। उन्होंने पिछले मैचों में लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया था, जिससे खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है।

संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 315 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ विकेट लेते ही वह पर्पल कैप हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएंगे।