सोमनाथ मंदिर के 75 साल, PM रोड शो करके पहुंचे, मंदिर के शिखर का 11 तीर्थों के जल से अभिषेक करेंगे
गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2km का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। थोड़ी देर में मंदिर के शिखर के अभिषेक की रस्म होगी। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक किया जाएगा। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश के जल से मंदिर का अभिषेक होगा। अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने सोमनाथ अमृतपर्व समारोह के दौरान सोमनाथ मंदिर में प्रार्थना और पूजा की। यह समारोह मंदिर की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।#PMModi #SomnathAmrutParv #SomnathTemple #Somnath #Gujarat #SomnathVirasatK75Varsh pic.twitter.com/DeBfB1zAqb
— SansadTV (@sansad_tv) May 11, 2026
2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। दरअसल सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।
